पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टाफ की कमी को लेकर दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कांग्रेसियों की ओर से चलाई जा रही “भाग भाजपा भाग’ मुहिम के तहत शनिवार को रामपुरा सैटेलाइट अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता विपिन बरथूनिया , महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश मालवीया, सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री अमित सूद की अगुवाई में कार्यकर्ता रामपुरा अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रभारी को ज्ञापन दिया। इन्होंने कहा कि शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक रामपुरा अस्पताल में इन दिनों स्टाफ की कमी की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मरीजों को पूरी दवाइयां भी नहीं मिल पा रही। बीपीएल योजना बंद होने से गरीब मरीज और ज्यादा दुखी हो गए हैं। अस्पताल में रात्रिकालीन सेवाएं पूरी तरह बिगड़ी हुई है।

खबरें और भी हैं...