जेट परीक्षा की तारीख में बदलाव की मांग
कोटा| महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर 20 मई को बीएससी एग्रीकल्चर सब्जेक्ट के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाएगा। लेकिन, परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्ष की तारीख में बदलाव करने की मांग की है। परीक्षार्थी जगदीश व सुभाष ने बताया कि उन्होंने उक्त मांग को लेकर कोटा कलेक्टर को मांग पत्र दिया है। वहीं, छात्र सीएम, पीएम व महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को मांग पत्र भेजेंगे। परीक्षार्थी भूपेंद्र ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर सब्जेक्ट की पढ़ाई करने के लिए कृषि कॉलेज में दाखिला चाहिए। उसके लिए उन्हें 20 मई को जेट परीक्षा देनी है। लेकिन, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा भी 20 मई को बीएससी एग्रीकल्चर के लिए यूईटी एग्जाम करवा रहा है। ऐसे में एक ही दिन में दो परीक्षाएं नहीं दे सकते। अगर एक ही दिन में दोनों परीक्षाएं करवाई गई, तो एक परीक्षा से उन्हें वंचित होना पड़ेगा।