स्वैच्छिक रक्तदाताओं का आज होगा सम्मान
कोटा| कोटा ब्लड बैंक सोसायटी की ओर से रविवार को 21वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमदास, रेजीडेंट्स हेड एंड प्रेसीडेंट डीसीएम श्रीराम लिमिटेड व विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार मंडोत, प्रेसिडेंट मंगलम सीमेंट होंगे। इस अवसर पर 132 रक्तदाता संस्थाएं व व्यक्ति सम्मानित किए जाएंगे।