कोटा| शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 28 जून से शुरू होने वाले बाबा भोले नाथ की अमरनाथ बर्फानी यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को दोपहर 12 बजे मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संभाग के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी दुष्यंत कुमार ने दी।