पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विमंदित युवक को अपना घर में मिला आश्रय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | बोरखेड़ा इलाके में लावारिस अवस्था में घूम रहे एक विमंदित युवक को सोमवार को “अपना घर’ में आश्रय दिया गया। संस्था के मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि बोरखेड़ा थाना क्षेत्र इलाके से मोती नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि पिछले कुछ दिनों से एक विमंदित युवक इलाके में घूम रहा है। मनीष सिंह की अगुवाई में हमारी टीम एम्बुलेंस लेकर शाम 5 बजे मौके पर पहुंची। पहले युवक को एंबुलेंस में बिठाकर थाने लेकर गए, जहां उसकी सूचना दर्ज कराई। युवक अपना नाम एवं पता स्पष्‍ट बताने की स्थिति में नहीं है। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अनुसार युवक का मेडिकल चेकअप कराकर काउंसलिंग के माध्यम से परिवारजनों की तलाश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...