कोटा| शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट व टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एंजलिका ने पलात ने निरीक्षण किया।राजकीय माध्यमिक स्कूल पुलिस लाइन में 12 मई से चल रहे शिविर में क्रिकेट में 30 तथा टेबल टेनिस में 20 छात्र भाग ले रहे हैं। उन्हें अविनाश सिंह रिद्दी गुर्जर, अनुज राठौड़ व विनोद मेहरा प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एंजलिका पलात व पार्षद नीरज कुशवाहा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया । शिविर संयोजक सोहनलाल मित्तल ने बताया कि बच्चों को खेल के गुर सिखाने के साथ ही अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी बजरंगलाल सरेडिया, पर्यवेक्षक शिवराज चौधरी, शिविर सहप्रभारी विनोद, कौशल शर्मा व केदारलाल गोचर ने छात्रों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया।