पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नर्सिंग स्टाफ को दी ऑटोमेटेड डायलिसिस की ट्रेनिंग

नर्सिंग स्टाफ को दी ऑटोमेटेड डायलिसिस की ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनिंग में मौजूद नर्सिंग कर्मचारी।

कोटा| न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी विभाग में शनिवार को नर्सिंग कर्मचारियों को ऑटोमेटेड पैरिटोनियल डायलिसिस (एपीडी) की ट्रेनिंग दी गई।

विभाग के एचओडी डॉ. विकास खंडेलिया ने एपीडी मशीन पर लाइव डेमो दिया और बताया कि कैसे नर्सिंग कर्मचारी मरीज का डायलिसिस कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सवा 4 लाख रुपए लागत की एक मशीन कंपनी ने डोनेट की है। इस मशीन का उपयोग तब होगा, जैसे कोई मरीज आईसीयू में वेंटीलेटर पर है और उसे डायलिसिस यूनिट तक शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसे में वहीं डायलिसिस कराना होगा। इसीलिए स्टाफ को ऑटोमेटेड मशीन की ट्रेनिंग दी जा रही है। भविष्य में अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट भी शुरू होना है और आने वाले समय में सुपर स्पेशियलिटी विंग भी शुरू होगी, ऐसे में इन आधुनिक सुविधाओं को लेकर स्टाफ को अवेयर करना जरूरी है। दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले दिन मशीन की सभी बारीकियों से अवगत कराया गया। ट्रेनिंग मंगलवार को भी चलेगी। इस दौरान अधीक्षक डॉ. देवेंद्र विजयवर्गीय भी मौजूद थे। यह वह मशीन है, जिस पर मरीज खुद भी घर पर ही डायलिसिस कर सकता है। कोटा में ऐसे कुछ मरीज हैं, जिनका घरों पर ही डायलिसिस हो रहा है।

खबरें और भी हैं...