पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 8 साल पुराना पेड़ अंधड़ से गिरा, तीन हजार में कराया ट्रांसप्लांट

8 साल पुराना पेड़ अंधड़ से गिरा, तीन हजार में कराया ट्रांसप्लांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 साल में बच्चे की तरह पाला पेड़ बुधवार को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई अंधड़ में आईडीबीआई बैंक के सामने एक पेड़ जड़ सहित उखड़ गया था।

पेड़ से आरएस पांचाल को इतना लगाव था कि तीन हजार रुपए खर्च करके पेड़ काे ट्रांसप्लांट कर दिया। उनके बेटे दीपक पांचाल ने बताया कि घोड़े वाला बाबा चौराहा के पास उनकी दुकान के सामने पिता ने 8 वर्ष पहले पाखर का पौधा लगाया था। जो पेड़ बन गया। लेकिन अचानक आए तूफान ने वह उखड़ कर गिर गया। उन्होंने बताया कि पेड़ की जड़ों में नमी व पानी को देखकर उसके फिर से हरा होने की उम्मीद थी।

ऐसे में सड़क किनारे ड्रिल से 4-5 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया। बाहर से मिट्टी व जैविक खाद मंगवाई। तीन हजार रुपए खर्च कर पेड़ के ठूंठ को रोप दिया। पेड़ को उसकी मौजूदा जगह से करीब 3 फीट की दूरी पर ट्रांसप्लांट किया गया है। पुरानी जगह पर नीचे चट्टान होने के कारण पेड़ की जड़ें कम गहराई में थी।

अंधड़ से शहर में गिरे थे करीब 200 पेड़

16 मई को शाम को आए तेज तूफान के दौरान शहरभर में करीब 200 पेड़ गिरे थे। लेकिन आरएस पांचाल ने पेड़ को ट्रांसप्लांट करके शहरवासियों के लिए पर्यावरण के लिए मिसाल कायम की है।

8 साल पहले व्यापारी ने रोपा था पाखर का पौधा, उखड़ने से आहत हुए तो कराया ट्रांसप्लांट

...तब अंधड़ से उखड़ा पेड़

...अब ट्रांसप्लांट किया

खबरें और भी हैं...