कोटा|कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा से बेहतर और कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
कार्यकर्ता अभी से ही तैयारियों में जुट जाएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को लाभ दिलाएं। विधायक शनिवार को विज्ञान नगर स्थित योग भवन में भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं को कांग्रेस पचा नहीं पा रही और जनता को भ्रमित करने में लगी है। अध्यक्षता कर रही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसूइया गोस्वामी ने कहा कि सरकार की योजना को कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएं। महिला मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। ताकि आने वाले चुनाव में जनता फिर से भाजपा पर भरोसा कायम रखे और सरकार बने।