राष्ट्रीय लोक अदालत 14 जुलाई को तैयारियों के लिए हुई बैठक
कोटा| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को किया जा रहा है। जिसमें विवादों का निस्तारण राजीनामा के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश, योगेन्द्र कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश सिया रघुनाथ दान, दीपक पांडे, किशन चंद, मोटर दुर्घटना वाद अधिकरण के न्यायाधीश खगेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए एवं लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों को वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक 5 वर्ष से अधिक पुराने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।