पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अब ट्रैक मेंटेनर्स को कार्यस्थल पर ही मिलेंगे सुविधा पास

अब ट्रैक मेंटेनर्स को कार्यस्थल पर ही मिलेंगे सुविधा पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ट्रैक मेंटेनर्स को अब सुविधा पास व पीटीओ लेने के लिए दूरदराज के पर्यवेक्षक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें पास व पीटीओ कार्यस्थल पर ही मिल जाएगा। इस बारे में रेलवे बोर्ड के कार्यकारी उपनिदेशक स्थापना (कल्याण) वी. मुरलीधरन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

मजदूर संघ के मंडल सचिव एसडी धाकड़ ने बताया कि रोड साइड स्टेशन एवं दूरस्थ क्षेत्र मे काम करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनर्स के लिए सुविधा पास एवं पीटीओ प्राप्त करने के लिए अवकाश लेकर संबंधित पर्यवेक्षक के कार्यालय जाना पड़ता था। कर्मचारी को मानसिक तनाव भी रहता है। नेशनल फेडरेशन आॅफ इंडियन रेलवे मेन्स (एनएफआईआर) द्वारा क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर रेलवे मे प्रचलित वर्तमान पद्घति को सुविधाजनक बनाने की मांग रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी। जिस पर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी उपनिदेशक स्थापना (कल्याण) वी. मुरलीधरन ने क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आदेशित किया गया है कि ट्रैक मेंटेनर्स को सुविधा पास एवं पीटीओ लेने के लिए दूरस्थ पर्यवेक्षक कार्यालय में आने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। कर्मचारी द्वारा मांग करने पर प्रशासन द्वारा कार्यस्थल पर उपलब्ध वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नजदीकी स्टेशन मास्टर को भी जारी करने की अनुमति देते हुए कर्मचारियों की समस्या का निर्वारण किया जाए। साथ ही इस संबंध में 15 दिन के अंदर सुझाव भी मांगे गए हैं।

खबरें और भी हैं...