पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को अभिभाषक परिषद कोटा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रैली निकाली, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया कर चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर जाम लगाया।

परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अतीश सक्सेना के नेतृत्व में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना के आंदोलन के क्रम में वकील अदालत परिसर स्थित लाल चौक में एकत्रित हुए। वकील बैनर, तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। वहां रास्ता जाम कर मानव शृंखला बनाई व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा को बृजराज सिंह चौहान, हरीश शर्मा, रमेश कुशवाहा, दीपक मित्तल ने संबोधित किया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव गोयल से भेंटकर उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। कलेक्टर को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राजस्थान में मुकदमों की संख्या व सभी परिस्थितियों में कोटा का प्रथम हक हाईकोर्ट बेंच के लिए बनता है। परिषद के महासचिव जितेंद्र पाठक ने बताया कि उदयपुर की हाईकोर्ट की योग्यता में स्थान नहीं होने पर भी वहां के पक्ष-विपक्ष के नेता एक सुर में हाईकोर्ट की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन, हाड़ाैती के सांसद, विधायक किसी प्रकार की कोई भूमिका नहीं दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री व उनके पुत्र हाड़ौती का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी कोटा की मांग का समर्थन नहीं करते हुए उदयपुर के वकीलों के साथ उनको सहयोग कर मीटिंग कर रहे हैं।

सामूहिक बैठक 29 को

हाईकोर्ट बैंच की मांग के आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से 29 मई को अभिभाषक परिषद की सामाजिक संगठनों, व्यापार संघ व सभी राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक होगी। उसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। आंदोलन के तहत आमजनता को वास्तविकता से परिचित करवाकर नुक्कड़ सभा, जनसभा, घेराव किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...