पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नियुक्ति मिलते ही जमादार बनाने और मनचाही जगह के लिए लगा रहे सिफारिश

नियुक्ति मिलते ही जमादार बनाने और मनचाही जगह के लिए लगा रहे सिफारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में हाल ही में नियुक्त हुए सफाई कर्मचारियों में से कई ऐसे हैं जो मनचाहा काम और जगह पाने के लिए सिफारिश लगवा रहे हैं। अभी तो वे प्रोविजनल पीरियड में ही हैं, लेकिन काम अस्थायी जमादार का मांग रहे हैं, यानि स्थायी नियुक्ति होने से पहले ही वो प्रमोशन वाले पद की चाहत रख रहे हैं। ऐसी ही एक सिफारिशी लेटर सांसद ओम बिरला द्वारा भी लिखा गया है। वहीं, समाज के कई नेताओं ने अपनी प|ी व बच्चों के लिए मनचाही जगह लगाने के लिए मौखिक व लिखित सिफारिश कर रहे हैं। नगर निगम इन सिफारिशी सफाई कर्मचारियों से परेशान है कि आखिर इनका क्या करें?

नगर निगम में अभी 800 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति दी है। इनमें से कई ऐसे हैं जो राजनीतिक पार्टियों और वाल्मीकि समाज के नेताओं के परिवार से हैं। नियुक्ति तो सफाई कर्मचारी के रूप में मिल गई, लेकिन वे सफाई का काम नहीं करना चाहते हैं। नियुक्ति के साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों व नेताओं से सिफारिश लगानी शुरू कर दी है।

समाज की एक नेता ने अपने परिवारजन के लिए सांसद ओम बिरला से सिफारिश पत्र लिखवाया कि ये पढ़े-लिखे हैं, इसलिए इन्हें अस्थायी जमादार बना दिया जाय। इसी प्रकार इन सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए पिछले 4 वर्षों से आंदोलन कर रहे समाज के नेताओं ने भी अपने परिवारजनों के लिए खुद के वार्ड में या आॅफिस में लगाने के लिए सिफारिश कर रहे हैं। अब तक निगम के पास 35 से अधिक सिफारिश आ चुकी है। ऐसे में निगम परेशान है कि आखिर इन सिफारिशी का क्या करें। इन्हें मनचाहा काम दे दिया तो और भी लोग सिफारिश लेकर आ जाएंगे।

पार्षदों ने कहा-महिलाएं नालियों की सफाई नहीं करती, पुरुष कर्मचारी लगाओ

नगर निगम ने हाल ही में जो वार्डों में स्थायी सफाई कर्मचारी लगाए हैं उनमें कई वार्ड ऐसे हैं जिनमें सभी कर्मचारी महिलाएं लगा दी, वहीं कुछ में अधिकांश महिलाएं लगा दी पुरुष कम कर दिए। ऐसे में पार्षदों रेखा जैन, दिलीप पाठक, मोहम्मद हुसैन मोम्दा, रमेश आहूजा, ध्रुव राठौर आदि ने आपत्ति दर्ज करवाई है कि महिला सफाई कर्मचारी पुरुष कर्मचारी के मुकाबले कम काम करती हैं। नालियों की सफाई नहीं करती हैं। ऐसे में वार्डों की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। समानीकरण के अधिकार के तहत वार्डों में महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी बराबर की संख्या में बांटे जाएं।

हमारे पास सामान्य रूप से हर रोज कोई न कोई अपनी समस्या लेकर आता रहता है। जिनके लिए हम अधिकारियों व महापौर को पत्र लिख देते हैं। यदि कोई अस्थायी जमादार के पद पर रखवाने के लिए पत्र लिखवाकर ले गया है तो ये नगर निगम तय करे कि किससे क्या काम करवाना है। -ओम बिरला, सांसद

खबरें और भी हैं...