कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में चल रही सर्टिफिकेट कोर्स इन टीचिंग इंग्लिश, सर्टिफिकेट कोर्स इन फंक्शनल इंग्लिश और सर्टिफिकेट कोर्स इन क्रिएटिव राइटिंग इन इंग्लिश की छह दिवसीय वर्कशॉप का समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रो, सुनील भार्गव रहे। अध्यक्षता संस्कृत कॉलेज बौंली (सवाई माधोपुर) के प्रिंसिपल संजय चावला रहे। संयोजिका अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. क्षमता चौधरी ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें बीकानेर, जोधपुर और हनुमानगढ़ से आए स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण किए। संदर्भ व्यक्ति कविता सिंघानी और रवि मेघवाल को भी सम्मानित किया गया।