कोटा| जलदाय विभाग ने जेके वॉम्बे योजना में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई पाइप लाइन बिछाई है। विभाग की ओर से यहां रहने वाले उपभोक्ताओं से नई लाइन से कनेक्शन करवाने के लिए कहा गया है। सात दिन बाद पुरानी लाइन को बंद कर दिया जाएगा। जेईएन मस्तराम ने बताया कि यहां नई पाइप लाइन बिछा दी गई है। अब पुरानी लाइन को बंद किया जाएगा। इसलिए उपभोक्ताओं से सात दिन में कनेक्शन बदलवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि वितरण उपखंड तृतीय में जेके चौकी के अधीन आने वाली बस्तियां गाेविंद नगर, प्रेमनगर, सूर्यनगर, उम्मेेदगंज, जेके नगर, इंडस्ट्रियल एरिया में बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख 24 मई कर दी गई है।