पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नयापुरा से अग्रसेन चाैराहे तक चौड़ी होगी सड़क

नयापुरा से अग्रसेन चाैराहे तक चौड़ी होगी सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| यूआईटी ने नयापुरा चाैराहे से अग्रसेन चौराहे तक की सड़क को चौड़ा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के उद्यान अधीक्षक का आवास व उसमें बना पार्क बाधक बना हुआ था, इस जमीन को अधिग्रहण करने के लिए यूआईटी ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। अब यहां सड़क चौड़ा करने के लिए 1183.50 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

यूआईटी के अधिकारियों के अनुसार नयापुरा में चौराहे से मयूर चाैराहे होते हुए अग्रसेन चौराहे तक की सड़क काफी संकरी हो गई है। यहां वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसे देखते हुए सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। यहां पर जमीन की समस्या बनी हुई थी। यह जमीन पीडब्ल्यूडी के अधिकार में थी, इसलिए इसे अधिग्रहित करने के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति लेनी जरूरी थी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया। वहां से इसे स्वीकृति देते हुए पत्र यूआईटी को भेज दिया गया है। यहां पर पीडब्ल्यूडी के उद्यान अधीक्षक कार्यालय के सामने पार्क की जमीन को अधिग्रहित करके सड़क बनाई जाएगी। सरकार से स्वीकृति मिलते ही अब यहां पर सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर कार्य करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...