कोटा|दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगी परीक्षाओं का निशुल्क सेमिनार रविवार को बसंत विहार विजयवर्गीय भवन में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा। सेमिनार में प्रथम व द्वितीय श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई, पटवार, एसएससी, एलडीसी, रेलवे तथा बैंक भर्ती के लिए निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और कोटा नगर विकास न्यास सेक्रेटरी आनंदीलाल वैष्णव व राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. एन.पी. कौिशक होंगे। सृजन क्लासेस के डायरेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में तहसीलदार गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, डॉ आशीष दुबे, रामसिंह, आरआर दाधीच, राकेश नायक, महेश जैमिनी अपने अनुभव साझा करेंगे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन के साथ उनको आगे बढ़ने की जानकारी देना है। इस दौरान अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी भी मार्गदर्शन देंगे। अनुभवी फैकल्टी द्वारा कम समय में मंजिल को कैसे हासिल करें और सिलेबस में क्या पढ़ना और क्या नहीं पढ़ना चाहिए की जानकारी स्टूडेंट से साझा करेंगे। विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर 94139211 50 व 98755204436 पर करा सकते हैं।