कोटा| पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का आरोप है कि किसानों को बर्बाद करने में भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि संवेदनहीनता की तमाम हदें पार करके इस साल भी किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। कर्ज माफी की घोषणा कागजों में दौड़ रही है। कृषि मंत्री किसानों के सदमें का मजाक बनाकर धरतीपुत्रों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।पूर्व मंत्री ने मांग की है कि सरकार लहसुन किसानों को वास्तव में राहत देना चाहती है तो बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत की जा रही खरीद में गुणवत्ता और अवधि की बंदिश को हटाया जाए। जब तक पूरा लहुसन खरीदा नहीं जाता जब तक खरीद की जाए। सरकार की संवेदनहीनता साफ तौर पर जाहिर हो रही है।