पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राजस्थान व मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड के सचिव नियुक्त हुए त्रिवेदी

राजस्थान व मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड के सचिव नियुक्त हुए त्रिवेदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | सरकार ने सोमवार को जल संसाधन विभाग के एक्सईएन के प्रमोशन किए हैं। इससे रिक्त चल रहे एसई के पदों की नियुक्तियां की गईं। बाईं मुख्य नहर के एक्सईएन रघुनंदन त्रिवेदी को राजस्थान व मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड के सचिव पद पर नियुक्त किया है। इधर, अजय कुमार त्यागी को एसई क्वालिटी कंट्रोल कोटा बनाया गया। सुरेंद्र बिजावत को सीएडी की बाईं मुख्य नहर का एसई, सुरेश कुमार सामरिया को राणाप्रताप सागर व जवाहर सागर बांध वृत कोटा एसई से सीएडी सिंचाई वृत कोटा एसई, एडी अंसारी बाईं मुख्य नहर के एक्सईएन पद से प्रमोशन करके राणाप्रताप व जवाहर सागर बांध वृत कोटा में एसई, राजीव भारद्वाज अतिरिक्त एडीशनल चीफ इंजीनियर मॉनिटरिंग कार्यालय एक्सईएन से प्रमोशन कर प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एसई नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश वर्मा को आईएमटीआई संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...