वैगन ट्रिपलर का ढांचा गिरा, हादसा टला
कोटा | कोटा सुपर पावर थर्मल में ट्रिपलर वैगन क्षेत्र के अाधुनिकीकरण के दौरान खड़ा किया गया स्ट्रक्चर रविवार देर रात गिर गया। इस दौरान वहां किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। डिप्टी चीफ इंजीनियर केके शर्मा ने बताया कि वेगन क्षेत्र में लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा करते हुए यह अचानक गिर गया। इससे किसी को चोट नहीं आई न ही थर्मल का कोई नुकसान हुआ।