पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हैंगिंग ब्रिज बनने के 8 माह में हादसों में 23 प्रतिशत कमी, लेकिन बड़े एक्सीडेंट की वजह से मौतों में नहीं पड़ा फर्क

हैंगिंग ब्रिज बनने के 8 माह में हादसों में 23 प्रतिशत कमी, लेकिन बड़े एक्सीडेंट की वजह से मौतों में नहीं पड़ा फर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैंगिंग ब्रिज बनने के बाद शहरवासियों को जहां एक तरफ लंबे जाम से मुक्ति मिली तो वहीं, सड़क हादसों में कमी आई है। हैंगिंग ब्रिज 29 अगस्त से शुरू हुआ, बीते 8 माह में यानी अगस्त 2017 से अप्रैल 2018 तक 23 प्रतिशत हादसों में कमी आई है। जहां सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 तक 356 सड़क हादसे हुए वहीं, सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 यह घटकर 276 रह गए। औसतन हर माह 10 से 15 हादसे कम हुए। लेकिन, चिंता कम नहीं हुई है। सड़क हादसों में भले ही कमी आई हो हादसों में घायल होने वालों की संख्या बढ़ गई हैं। सड़क हादसों में लोग 13 प्रतिशत ज्यादा घायल हुए। वहीं, इन महीनों में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कोई फर्क नहीं पड़ा है। पहले इन 8 महीनों में 67 मौतें हुई तो अब 68 मौतें हुई। यानी पुलिस महकमे के आंकड़ों में एक मौत ज्यादा ही हुई।

सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 तक 356 सड़क हादसे हुए वहीं, सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 यह घटकर 276 रह गए

कुल 8 माह हादसे घायल मौत

सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 356 290 67

सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 276 333 68

क्राइम रिपोर्टर। कोटा

हैंगिंग ब्रिज बनने के बाद शहरवासियों को जहां एक तरफ लंबे जाम से मुक्ति मिली तो वहीं, सड़क हादसों में कमी आई है। हैंगिंग ब्रिज 29 अगस्त से शुरू हुआ, बीते 8 माह में यानी अगस्त 2017 से अप्रैल 2018 तक 23 प्रतिशत हादसों में कमी आई है। जहां सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 तक 356 सड़क हादसे हुए वहीं, सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 यह घटकर 276 रह गए। औसतन हर माह 10 से 15 हादसे कम हुए। लेकिन, चिंता कम नहीं हुई है। सड़क हादसों में भले ही कमी आई हो हादसों में घायल होने वालों की संख्या बढ़ गई हैं। सड़क हादसों में लोग 13 प्रतिशत ज्यादा घायल हुए। वहीं, इन महीनों में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कोई फर्क नहीं पड़ा है। पहले इन 8 महीनों में 67 मौतें हुई तो अब 68 मौतें हुई। यानी पुलिस महकमे के आंकड़ों में एक मौत ज्यादा ही हुई।

माहवार एनालिसिस

पिछले 6 साल के तुलनात्मक आंकड़े

हैंगिंग ब्रिज बनने से हादसे कम हुए, लेकिन बड़े और खतरनाक हुए इसलिए मौतें हुई। वर्ष 2018 के 8 माह शेष है, हमारा पूरा फोकस हादसों में रोक लगाकर मौतों की संख्या घटाने पर है। इसके लिए अभियान चला रहे हैं। पहले शहर में सालभर में औसतन 100-110 मौतें होती थी, जो घटाकर पिछले साल 93 रही। -श्योराजमल मीणा, ट्रैफिक डीएसपी

खबरें और भी हैं...