कोटा | विज्ञान नगर इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित 15वीं राजीव गांधी सद्भावना दौड़ में यश भाटी चैंपियन बने। दौड़ विज्ञान नगर मेन रोड से होकर राजीव प्लाजा पर समाप्त हुई। अमरचंद माहेश्वरी, प्रमोद त्रिपाठी व ईश्वर गंभीर ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। दूसरे स्थान पर शोएब पठान व तीसरे स्थान पर अरबाज खान रहे। पुरुषोत्तम साहू, आकीफ अंसारी, स्नेहा प्रजापत, टीना शर्मा व श्रुति मित्तल सांत्वना पुरस्कार दिया गया।