कोटा | पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवाकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। शाम छह बजे कोटा यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गुंजल के नेतृत्व में कार्यकर्ता गणेश नगर सर्किल से घटोत्कच सर्किल पर पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए अशोक गुर्जर व विनोद नागर ने मुंडन करवाया। प्रदर्शन में आरडी वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चेतन सोलंकी, देवराज खटाना, धीरज नागर सहित अन्य शामिल थे।