पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष कोटा पहुंचे, जनसुनवाई आज

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष कोटा पहुंचे, जनसुनवाई आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह मंगलवार सुबह सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर जन सुनवाई करेंगे। इस दौरान प्राप्त शिकायतों पर वह अधिकारियों से चर्चा भी करेंगे। इससे पूर्व सोमवार शाम कोटा पहुंचने पर सिख एकता मंच की ओर से स्वागत किया गया। सिख एकता मंच के महासचिव जितेंद्र बग्गा ने बताया कि सरदार जसबीर सिंह टोंक और बूंदी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सोमवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां सिख एकता मंच के अध्यक्ष गुरपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आनंद, तीरथ सिंह और नवदीप बग्गा ने उनका स्वागत किया। जसबीर सिंह मंगलवार सुबह गुरुद्वारा भीमगंजमंडी में मत्था टेकने के बाद सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर जन सुनवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक वह अधिकारियों के साथ जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...