पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मेरे भाजपा छोड़ने के कयास लगा रहे राजपूत नेताओं को गलत साबित करूंगा : राजावत

मेरे भाजपा छोड़ने के कयास लगा रहे राजपूत नेताओं को गलत साबित करूंगा : राजावत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | विधायक भवानी सिंह राजावत ने तथाकथित राजपूत नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे जनसंघ के जमाने से भाजपा में सक्रिय हैं, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है, वे हमेशा बेबाक होकर हर मुद्दे पर टिप्पणी करते आए हैं। जनप्रतिनिधि का धर्म निभाते हुए वे अपने समाज के लिए ही नहीं, दूसरे समाजों के लिए भी आवाज बुलंद करते आए हैं, इसलिए वे मरते दम तक भाजपा से कभी पलायन नहीं करेंगे। जो राजपूत नेता इस तरह का कयास लगा रहे हैं, वो ये सपना देखना छोड़ दें, क्योंकि राजावत छुईमुई का पौधा नहीं हैं जो मुरझा जाएगा और पलायन कर जाएगा।

विधायक ने अपने कार्यालय में समाज के नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार परिस्थितियां आती हैं, जब समाज को अपमानित होना पड़ता है, ऐसे में राज में बैठे लोगों को चाहिए कि वे समाज के लोगों के घावों पर मरहम लगाएं। राजपूत समाज भाजपा की मूल पूंजी है, कई समाज भाजपा से पलायन करते रहते हैं, लेकिन ये समाज जनसंघ के जमाने से ही स्वतंत्र पार्टी हो या रामराज्य परिषद हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहा है, समाज के कई तथाकथित नेता अपने निहित स्वार्थ के लिए समाज को गुमराह कर रहे हैं। राजपूत समाज परिपक्व है, बुद्धिजीवी है, भाई-भाई में भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं और वे विचारधारा के आधार पर राजनीतिक दल में रहते हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधवराव सिंधिया का देश में उदाहरण है, इसलिए समाज के नेताओं को चाहिए कि निरर्थक कवायद नहीं करें, राजपूत समाज अपना राजनीतिक भविष्य स्वयं तय करेगा। आज कोटा में शहर के हर विधानसभा क्षेत्र में मिलाकर लगभग 1 लाख से अधिक राजपूत निवास करते हैं, जो हर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्णायक है। गौरतलब है कि रविवार को कोटा आए सर्व राजपूत समाज संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने कहा था कि आज विधायक राजावत को घुटन हो रही है, वे तब कहां थे, जब समाज प्रताड़ित हो रहा था।

एक दिन पहले दिए गए राजपूत नेताओं के बयान पर किया पलटवार

खबरें और भी हैं...