पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आनन फानन में तबादले, एक स्कूल में लगाए दो दो प्रिंसिपल

आनन-फानन में तबादले, एक स्कूल में लगाए दो-दो प्रिंसिपल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा विभाग में आनन-फानन में किए जा रहे तबादलों में भारी खामियां देखने को मिल रही है। एक दिन पहले ही उपनिदेशक का नाम गलत अंकित हो गया था। अब प्रिंसिपलों की तबादला सूची में इससे भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रविवार को जारी इस सूची के बाद प्रदेश में करीब 200 स्कूल ऐसे हैं जिनमें दो-दो प्रिंसिपल हो गए। यानी विभाग ने स्कूल में काम कर रहे प्रिंसिपल को हटाया नहीं और उसी स्कूल में एक और प्रिंसिपल लगा दिया।

खामी सामने आने के बाद विभाग ने संशोधन के आदेश जारी करने का काम भी प्रारंभ कर दिया। एक स्कूल में दो-दो प्रिंसिपल होने का मामला प्रदेश के करीब करीब सभी जिलों में हो रहा है। कोटा में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में दिव्यांग प्रिंसिपल यदुनंदन गौतम प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। आदेशों में इसी स्कूल में महिपाल सिंह का भी पदस्थापन कर दिया गया। इससे यहां दो प्रिंसिपल हो गए। अब गौतम परेशान है और समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके होते हुए स्कूल में किसी अन्य प्रिंसिपल को कैसे लगाया जा सकता है। जयपुर नाहरी का नाका, हरमाड़ा, लूनियावास, लबाना, लदाना, बाडा पदमपुरा सहित कई स्कूलों में भी दो-दो प्रिंसिपल हो गए। बीकानेर में डाइट में एक प्रिंसिपल को हटाकर दो लगा दिए। इसी प्रकार बीकानेर में नाल, नत्थूसर गेट, लक्ष्मीनाथ घाटी के सीनियर सेकंडरी स्कूलों में भी दो-दो प्रिंसिपल हो गए। बीकानेर के ही राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान में दो प्रिंसिपल नए लगाए हैं। वहां से किसी को नहीं हटाया।

खबरें और भी हैं...