पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नाले पर कब्जा कर बना दी हैं दुकानें, पार्षद बोले अतिक्रमण हट नहीं सकता

नाले पर कब्जा कर बना दी हैं दुकानें, पार्षद बोले-अतिक्रमण हट नहीं सकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वल्लभनगर-सिंधी काॅलोनी में मकानों के बाहर लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर दिया है। अतिक्रमण बचाने के लिए स्थानीय पार्षद ने नया नाला बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कब्जाई गई जमीन हमेशा के लिए उनकी हो जाए।

वल्लभनगर व सिंधी काॅलोनी में मकानों के बाहर पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। लोगों ने इस नाले पर अाठ से दस फिट तक कब्जा करके चारदीवारी कर ली। अतिक्रमण के चलते उसकी सफाई नहीं हो रही, इस वजह से जाम हो गया। इससे नाले का पानी सड़कों पर आने लगा है। लोगों ने स्थानीय पार्षद रमेश आहुजा से नाले की सफाई करवाने के लिए कहा। पार्षद ने सफाई कर्मचारी लगाकर नाले की सफाई करवाई, लेकिन अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई नहीं हो सकी।

अतिक्रमण बचाने के लिए बनाया जा रहा नाला

स्थायी समाधान के लिए बना रहे नया नाला : पार्षद

पुराने नाले पर कब्जा व दुकानों तक का निर्माण हो जाने से उन्हें हटाने की जगह यहां पर दो नालों को मिलाने के लिए नया नाला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बारे में पार्षद आहुजा का कहना है कि लोगों के अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई नहीं हो रही। पानी सड़कों पर निकल रहा है, जिसे रोकने के लिए सड़क किनारे पाइप डलवाकर नाले का पानी बड़े नाले में डाला जा रहा है। उन्होंने भी माना कि अतिक्रमण का कोई इलाज नहीं है।

निगम नहीं हटा पा रहा अतिक्रमण : पार्षद आहुजा ने कहा कि नगर निगम में इस समय अतिक्रमण हटाने का काम ही कहां हो रहा है। यहां तो लोगों ने नाले पर दुकानें तक बना ली, उन्हें कैसे तुड़वाएं। अतिक्रमण हट नहीं सकता, इसलिए पानी की निकासी के लिए पाइप बिछाए जा रहे हैं। कम खर्च में यह काम करवाया जा रहा है। उधर, यहां वल्लभनगर में रहने वालों का कहना है कि इससे अतिक्रमियों को स्थायी करने का मौका मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...