काउकैचर में फंसा गाय का पैर, मशक्कत के बाद निकाला गया
एमबीएस अस्पताल के मेन गेट पर लगे काउकैचर में बुधवार को एक गाय का पैर फंस गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सरिए से काउकैचर की रॉड को चौड़ा किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित निकाला जा सका। गौरतलब है कि इन काउकैचर में कई बार मरीज या उनके तीमारदारों के भी पैर फंस चुके हैं।