लोगों को जागरूक कर रहीं योग शिक्षिकाएं
शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग शिक्षिकाएं नुक्कड़ नाटक और रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी विजयलक्ष्मी चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान की महिला योग प्रचारिका कोटा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटक, योग कक्षाएं और आरोग्य सभाओं के माध्यम से लोगों को योग की महत्ता से अवगत करा रही है। सह राज्य प्रभारी सुशीला कुर्मी ने बताया कि नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पिछले दिनों में तलवंडी क्षेत्र में विशेष रूप से पंजाबी समाज में लोक नृत्य गिद्दा के माध्यम से योग का संदेश दिया गया।
कोटा जिला प्रभारी मिथलेश गौड़ ने बताया कि उर्मिला व्यास, निर्मला वर्मा, शशि परयानी, अर्चना नंदवाना, इंद्र शर्मा और छाया गोयल के नेतृत्व में विशेष महिला समितियों का गठन किया गया है। महिला समितियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां निकाली जा रही हैं।