दृढ़ता ही सफलता की चाबी है: पूनम बहन
कोटा| अगर उल्लंघन के लिए रेखाएं नहीं होती, जीतने के लिए बाधाएं नहीं होती, पार करने के लिए सीमाएं न होती, तो मानव जीवन में पुरस्कार की तरह आने वाले आनंद के अनुभव में कमी अवश्य आ जाती। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन्होंने स्वयं के बल पर ही प्रगति की। यह बात बुधवार को ब्रह्म कुमारी पूनम बहन ने अलविदा तनाव शिविर में मनोबल कैसे बढ़ाया जा जाए विषय पर कही।