पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • समर कैंप में बच्चों को हाऊजी के माध्यम से संस्कारों का पढ़ाया पाठ

समर कैंप में बच्चों को हाऊजी के माध्यम से संस्कारों का पढ़ाया पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रोटरी क्लब, जेसीआई कोटा चंबल एवं गीता परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय समर कैम्प (आर्ट ऑफ सक्सेस) में बुधवार को मार्शल आर्ट्स के विशेषज्ञ ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। जेसीआई कोटा चंबल के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र माहेश्वरी व सचिव अभिषेक मित्तल ने बताया कि समर कैंप में बुधवार को ड्रीम्स गारमेंट के प्रमुख सतीश दीपचंदानी व जेसीरेट की चेयरपर्सन डॉ. मनप्रीत माहेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ सेफ खान ने बच्चों को आत्मरक्षा करने की ट्रेनिंग दी गई। वहीं पुणे से आई विशेषज्ञ ने बच्चों को रंगोली बनाना सिखाया। गीता परिवार की ओर से बच्चों को हाऊजी के माध्यम से संस्कारों की शिक्षा दी गई।

खबरें और भी हैं...