जैन शिक्षण शिविर आज से नसियां जी में
आचार्य विद्यासागर महाराज के पचासवें मुनि दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में संयम स्वर्ण महोत्सव के 50वें दीक्षा जयंती पर संभाग के सभी क्षेत्रों में विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलन, झंडारोहण के साथ शिविर शुरू हुआ।
शिविर में पढ़ाने वाले विद्वान सांगानेर से आए हैं। वहीं, नसियांजी दादाबाड़ी में गुरुवार सुबह शिविर का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का प्रारंभ झंडारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। स्वागत गीत, मंगलाचरण होगा। कोटा के सभी 50 क्षेत्रों में शिविर प्रारंभ हो चुके हैं। कोटा से बाहर बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, कापरेन, इन्द्रगढ़, लाखेरी, सवाईमाधोपुर, नैनवां, नगर, सरोला, देई, बूंदी, तालेड़ा, मांडलगढ़, रावतभाटा, पिड़ावा, खटकड़, करवर, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, झालावाड़, इकलेरा, खानपुर, बारां, सांगोद, कैथून आदि में शिविर लगाए गए। इस अवसर पर नरेश जैन वेद, सीए अजय जैन बताया कि सभी शिविर में उत्साह है। यह शिविर हर वर्ष कराया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश बज व मनोज आदिनाथ हैं।