पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • धर्मगुरुओं ने कहा: हर धर्म ग्रंथ में दान का सर्वोच्च महत्व

धर्मगुरुओं ने कहा: हर धर्म ग्रंथ में दान का सर्वोच्च महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बत्ती सर्किल स्थित देहदान पार्क में बुधवार को लायंस क्लब कोटा नॉर्थ, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, चाइल्ड लाइन, भारत विकास परिषद की प्रताप शाखा की ओर से ‘अंगदान-जीवन में मुस्कान’ धर्म सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि महापौर महेश विजय रहे, अध्यक्षता स्काउट की राज्य उप प्रधान सुमन शृंगी ने की।

एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना, पास्टर फादर एनएम बरनबास, संत प्रभाकर साहिब, धर्म गुरू अंबावाली, जीडी पटेल समेत अन्य धर्मगुरू बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। प्रोजेक्ट चेयरमेन वरुण रस्सेवट ने देहदान पार्क के विकास व परियोजना के बारे में बताते हुए देहदान-अंगदान का महत्व बताया। सिख धर्म गुरू अंबावाली ने कहा कि आत्मा अमर है। उन्होंने वेद मंत्र व गुरू ग्रंथ साहब में वर्णित उदाहरणों के माध्यम से नेत्रदान, किडनी दान के महत्व को समझाया।

जीडी पटेल ने कहा कि हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए, गायत्री परिवार अब तक 250 से अधिक नेत्रदान व देहदान के संकल्प पत्र भरवा चुका। संत कबीर प्रभाकर साहिब ने कबीर वाणी के माध्यम से कहा कि कबीर साहिब ने परमार्थ के कामों को खासकर दान को सर्वोत्तम बताया है। किसी की नेत्रदान करने से उसकी नेत्र ज्योति अमर रहती है।

सीएनआई चर्च के पास्टर फादर एनएम बरनबास ने बाइबल धर्म ग्रंथ में परोपकार व सेवा को सर्वोच्च स्थान प्रदान करते हुए प्रभु ईशा मसीह के कथन को बताया कि नेत्रदान व देहदान वर्तमान युग में अति आवश्यक है। सुमन शृंगी ने कहा कि हर मनुष्य के अंग एक ही प्रकार के होते हैं, आवश्यकता होने पर यह दान कर बिना किसी धार्मिक भेदभाव के लिए व दिए जा सकते हैं। महापौर महेश विजय ने कहा इस पार्क के विकास में वरूण रस्सेवट व क्लब का स्थानीय वार्ड पार्षद देवेंद्र चौधरी व उनका पूरा सहयोग मिलेगा। संचालन यज्ञदत्त हाड़ा ने किया।

जरूरत 16 की, मिल रहे 3 कैडेबर

मेडिकल कॉलेज में एनाटोमी विभाग की एचओडी डाॅ. प्रतिमा जायसवाल ने कहा कि हमारे यहां प्रतिवर्ष अध्ययन के लिए 16 से अधिक देह (कैडेबर) चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 3 या 4 ही उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने देहदान की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

देहदान पार्क में धर्मगुरुओं ने बताया अंगदान का महत्व, लोगों को किया प्रेरित

अंगदान विषय पर देहदान पार्क में हुआ धर्म सम्मेलन।

खबरें और भी हैं...