जेडीबी की छात्राओं ने जीपीईएम में पीजी शुरू करने की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
कोटा| जेडीबी गर्ल्स आर्ट्स कॉलेज में पीजी में जीपीईएम सब्जेक्ट शुरु करने की मांग की है। छात्राओं ने इसे लेकर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के पास धरना दिया। छात्राओं ने कहा कि यहां यूजी स्तर पर कॉलेज में यह सब्जेक्ट संचालित है। जबकि बांसवाड़ा में इस सब्जेक्ट की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में कोटा से छात्राएं वहां पढ़ाई के लिए नहीं जा सकती है। जबकि यूजी में करीब 500 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्रा टीना राठौर के नेतृत्व सांसद ओम बिरला, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र भिजवाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह सब्जेक्ट नहीं खोला गया तो छात्राएं आंदोलन करेंगी।