रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाए गए पैंथर को वन विभाग ने रामगढ़ सेंचुरी में किया रिलीज
कोटा|रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाए गए पैंथर को वन विभाग ने बुधवार को बूंदी की रामगढ़ विषधारी सेंचुरी में रिलीज कर दिया है। इसके पहले विभाग ने डॉ. अखिलेश पांडेय से पैंथर की स्वास्थ्य जांच करवाई। फीट पाए जाने पर उसे शाम 6:30 जू से पैंथर को रामगढ़ सेंचुरी के लिए भेजा गया। पैंथर को जू से रामगढ़ सेंचुरी भेजने की पुष्टि एसीएफ राजेश शर्मा ने की। पैंथर बिजौलिया वनक्षेत्र के धनवाड़ा गांव में घुस आया था। 4 मई की रात साढ़े दस बजे उसे रेस्क्यू करके जू लाया गया था। 4 वर्षीय पैंथर से धनवाड़ा में 2 लोगों का हमला करके घायल कर दिया था। जू में लाए गए पैंथर के शरीर पर पुराने घाव थे। जिनका जू में डॉ. पांडेय ने ट्रीटमेंट किया। पैंथर को रिलीज करने की कार्रवाई सीजेडए के निर्देश पर की गई है। भालू का स्वास्थ्य जांच के लिए लिया जाएगा ब्लड सैंपल : इधर, 29 अप्रैल को बूंदी के जावटी खुर्द गांव में आए भालू को वन विभाग ने रेस्क्यू कर जू में रख रखा है। डॉ. पांडेय के अनुसार रेस्क्यू वाले दिन भालू के ब्लड सैंपल लिए थे। रिपोर्ट में भालू को इंफैक्शन होना पाया गया। उसका ट्रीटमेंट चल रहा है। वन विभाग भालू के फिर से ब्लड सैंपल लेगा और उनकी जांच करवाएगा। चूंकि भालू के शरीर में पुराने घाव हैं। डॉ. ने संभावना जताई की घाव दूसरे किसी भालू से फाइटिंग के दौरान के हैं। जब उसे रेस्क्यू किया था तब वह घबराया हुआ था। अभी उसे रेस्ट की जरूरत है।