पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सब्जीमंडी के दो व्यापारियों के लाइसेंस 150 दिनों के लिए सस्पेंड

सब्जीमंडी के दो व्यापारियों के लाइसेंस 150 दिनों के लिए सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोक फल सब्जीमंडी कृषि उपज मंडी समिति ने दो व्यापारियों के लाइसेंस 150 दिन के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। इसमें एक व्यापारी ने हरियाणा के व्यापारी से 15 लाख के अालू मंगाए और उसका पेमेंट नहीं किया।

हरियाणा के व्यापारी ने ज्वाइंट डायरेक्टर से इसकी शिकायत की और जांच में पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। इसी प्रकार दूसरे व्यापारी पर दो साल का यूजर्स चार्जेस नहीं जमा कराया था।

अध्यक्ष ओम मालव ने बताया कि मेसर्स मोहनलाल बिशनदास ने हरियाणा के कृषक किशनलाल से आलू मंगाए और पैसे नहीं दिए। संयुक्त निदेशक की शिकायत के बाद जांच की गई। साक्ष्यों के मिलान के बाद पाया कि संबंधित फर्म ने 15 लाख का बकाया भुगतान नहीं किया है। इसी प्रकार मेसर्स गुलाबबाई एंड कंपनी ने दो साल का यूजर्स चार्ज नहीं जमा कराया है।

12 लाख 94 हजार 821 रुपए बताया है। दोनों फर्मों को कई बार नोटिस दिए। व्यक्तिगत बुलाया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुलाबबाई की दुकान बंद होने पर नोटिस चस्पा करवा दिया गया है। वहीं दो दुकानदारों को सोमनाथ इंद्रजीत पर गुलशेर व बिलाल नाम के व्यक्ति काम करते पाए गए। मोहनलाल नंदलाल पर संजू व अजय काम करते हुए पाए गए। इस पर दोनों फर्मों को नोटिस दिया गया है।

खबरें और भी हैं...