पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बेखौफ बदमाश; आधे घंटे में 3 महिलाओं को लूटा, विज्ञान नगर थाने के पास एक वारदात

बेखौफ बदमाश; आधे घंटे में 3 महिलाओं को लूटा, विज्ञान नगर थाने के पास एक वारदात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के विज्ञान नगर इलाके में सोमवार रात करीब 8 बजे के आस-पास बदमाशों ने लूट की 3 से 4 वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने बाइक पर बैठी महिलाओं व युवतियों के पर्स, मोबाइल और नकदी लूट ली।

एक वारदात सुधा अस्पताल के सामने मेन रोड पर, दूसरी वारदात गुरुद्वारे के पास पार्क के कोने पर और तीसरी थाने की गली में हुई। पुलिस वारदातों को दबाने में जुट गई। सोशल मीडिया पर 3 से 4 वारदातें होने की जानकारी वायरल हुई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो वारदातों की पुष्टि की है।

2 महिलाओं से मोबाइल लूटा

इसी तरह दूसरी वारदात विज्ञान नगर गुरुद्वारे के पास पार्क के कोने पर हुई। छावनी निवासी संगीता अपने किसी काम से विज्ञान नगर आई थी। वो वापस अपने घर पैदल जा रही थी, तभी वारदात हुई। इस वारदात में भी बदमाश बाइक पर आया था और वो संगीता का मोबाइल लूटकर ले गए। इधर, इंदिरा कॉलोनी निवासी मीनाक्षी मंडल से थाने की गली में बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।

आपबीती: प|ी बोली- कोई छू रहा है और पर्स लूट फरार हो गए बदमाश

देवेन्द्र मंडावरा| तालेड़ा

मैं तालेड़ा रहता हूं और प|ी आरती धौलपुर में सरकारी टीचर हैं। प|ी का पीहर विज्ञान नगर है। हम दोनों तलवंडी किसी काम से गए थे, वहां से सोमवार रात करीब 8 बजे विज्ञान नगर जा रहे थे। सुधा अस्पताल के सामने मेन रोड पर प|ी बोली कि मुझे कोई छू रहा है। मैंने बाइक थोड़ी धीरे की ही थी कि अचानक पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश प|ी आरती का पर्स लूटकर ले गए। हम दोनों एकदम घबरा गए और गाड़ी बदमाशों के पीछे भगाई। बदमाश सुधा अस्पताल वाले मोड से गाड़ी घुमाकर देखते ही देखते ओझल हो गए। हम थोड़ी दूर तक बदमाशों के पीछे गए, लेकिन बदमाश नजर नहीं आए।

थाने पहुंचे तो पहले से बैठे थे दो पीड़ित

आरती के पास बिना लेस वाला पर्स था। जिसे उन्होंने हाथ में पकड़ा था। पर्स में 20 हजार रुपए थे। एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और कुछ आवश्यक दस्तावेज पर्स में रखे थे। वहीं, एक महंगा मोबाइल भी पर्स में रखा हुआ था। देवेन्द्र ने बताया कि जब हम रिपोर्ट देने के लिए जब थाने गए तो वहां पहले से दो पीड़ित महिलाएं बैठी थी। वो भी यह बोल रही थी कि उनके साथ पर्स और मोबाइल लूट हुई हैं। हम करीब 1 घंटे तक थाने में बैठे थे। हमारे बाद भी दो पीड़ित थाने पर आए थे। उन्होंने रिपोर्ट दी या नहीं इसकी जानकारी हमें नहीं है।

घटनाओं को छुपाने में लगी रही पुलिस

खबरें और भी हैं...