पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कार्यवाहक प्रिंसिपल का चार्ज पाते ही नर्सिंग ट्यूटर ने रोक ली अपनी पोस्टिंग

कार्यवाहक प्रिंसिपल का चार्ज पाते ही नर्सिंग ट्यूटर ने रोक ली अपनी पोस्टिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | राजकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एक नर्सिंग ट्यूटर ने अपनी पोस्टिंग इसी कॉलेज में बनाए रखने के लिए जोरदार तरकीब निकाली। हुआ यूं कि राज्य सरकार के आदेश के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर ने कॉलेज प्रिंसिपल को आदेशित किया कि वे एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से कॉलेज में डेपुटेशन पर लगे सीपी मीणा को तत्काल रिलीव करें।

इस आदेश के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल कुछ दिन के लिए छुट्टी पर चले गए। इसके बाद प्रिंसिपल का चार्ज सीपी मीणा के पास आ गया। मीणा ने 15 जनवरी, 2017 को प्रिंसिपल की हैसियत से ज्वाइंट डायरेक्टर को लेटर लिख दिया, जिसकी प्रति मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल समेत अन्य अधिकारियों को भी दी गई। पत्र में लिखा गया कि सीपी मीणा का कार्य बहुत अच्छा है, वे वाइस प्रिंसिपल का काम भी देखते हैं और एमएससी नर्सिंग फाइनल ईयर के क्लास कोऑर्डिनेटर तथा एमसीएच स्किल लैब के प्रभारी भी हैं। उन्हें रिलीव करने से काम प्रभावित होगा। इस आधार पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बात करके उनकी प्रतिनियुक्ति निरस्त करने का आदेश रुकवा दिया और तब से अब तक मीणा नर्सिंग कॉलेज में ही डेपुटेशन पर लगे हुए हैं। इस बारे में मीणा ने कहा कि मुझे नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने निर्देश दिए थे कि कॉलेज से इस तरह का पत्र भेजा जाए। कार्यवाहक होने के नाते मैंने यह पत्र लिखा। इस कॉलेज में मैं क्या, सारे ट्यूटर ही डेपुटेशन पर हैं। मेरी यहां रहने में कोई खास रुचि नहीं है। इसके बाद तो उल्टा मैं लिखकर दे चुका कि मुझे रिलीव करो।

खबरें और भी हैं...