पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आईआईटी ने न्यूमेरिकल वैल्यू के सवालों पर बदला मार्किंग पैटर्न, निर्धारित लिमिट में उत्तर देने पर भी दिए जाएंगे नंबर

आईआईटी ने न्यूमेरिकल वैल्यू के सवालों पर बदला मार्किंग पैटर्न, निर्धारित लिमिट में उत्तर देने पर भी दिए जाएंगे नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड समाप्त होने के अगले ही दिन न्यूमेरिकल वैल्यू के उत्तरों पर तीन उदाहरण देते हुए स्थिति को साफ कर दिया है। अब उन छात्रों को भी अंक अवार्ड हो जाएंगे, जिन्होंने एक विंडो लिमिट में भी उत्तर दिया है।

एडवांस्ड के बाद कई स्टूडेंट्स ने न्यूमेरिकल वैल्यू के संबंध में जोनल आईआईटीज व आईआईटी कानपुर को मेल किए थे। छात्रों का कहना है कि अगर किसी सवाल का उत्तर 7.00 की जगह सात ही लिख दिया है तो क्या वह सही माना जाएगा। पहली बार एग्जाम में दशमलव में उत्तर देने का पैटर्न सामने आया था।

एडवांस्ड के अगले ही दिन आईआईटी कानपुर ने दी राहत, तीन उदाहरण देकर समझाया पैटर्न

मॉक टेस्ट में नहीं पूछे थे दशमलव में उत्तर

ऑनलाइन जेईई एडवांस्ड की तैयारियों के लिए आईआईटी ने मॉक टेस्ट पेपर जारी किए थे। ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए जवाहर नवोदय व केंद्रीय विद्यालयों में मॉक टेस्ट की सुविधा दी थी। मॉक टेस्ट में न्यूमेरिकल वैल्यू के सवालों के उत्तर सिंगल डिजिट में जारी किए थे। इस कारण एग्जाम में दशमलव में उत्तर पूछे गए तो स्टूडेंट्स असमंजस में पड़ गए थे।

आईआईटी ने दिया सही सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका : अब जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर नए सर्टिफिकेट, करेक्शन किए गए सर्टिफिकेट और प्रॉपर सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका दिया है। एडवांस्ड की साइट पर जारी कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं।

आईआईटी ने ऑनलाइन पेपर किए अपलोड

जेईई एडवांस्ड के पेपर साेमवार रात को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पेपर 1 व पेपर 2 हिंदी व अंग्रेजी भाषा में अपलोड किए गए हैं। 22 से 25 तारीख तक रिकॉर्डेड रिस्पोंस भी स्टूडेंट्स को मेल कर दिए जाएंगे। आंसर-की 29 मई को जारी की जाएगी। 30 तक आपत्तियां भेजनी होंगी।

ऐसे होगी अब न्यूमेरिकल वैल्यू के उत्तरों की मार्किंग

आईआईटी ने पहला उदाहरण देते हुए समझाया है कि अगर किसी सवाल का उत्तर 11 है और स्टूडेंट्स ने इसका उत्तर 11, 11.0 व 11.00 दिया है तो उसका उत्तर सही माना जाएगा।

किसी सवाल को उत्तर 11.5 है और अगर स्टूडेंट्स ने उसका उत्तर स्टूडेंट्स ने 11.5 व 11.50 भी दिया है तो उसको भी सही माना जाएगा।

किसी सवाल का उत्तर 11.367777777 है और स्टूडेंट ने उत्तर 11.36 से लेकर 11.37 तक की रेंज में भी दिया है तो वो सही माना जाएगा।

खबरें और भी हैं...