पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • निगम ने कॉन्टेसा बार के संचालक से मांगे साढ़े 4 लाख रु.

निगम ने कॉन्टेसा बार के संचालक से मांगे साढ़े 4 लाख रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 अप्रैल को गिरी थी बिल्डिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन में खर्चा हुआ था निगम का

सिटी रिपोर्टर | कोटा

नई धानमंडी स्थित कॉन्टेसा बार की बिल्डिंग गिरने के बाद निगम ने संचालक से रेस्क्यू ऑपरेशन में खर्च होने वाली राशि की डिमांड भेजी है। निगम ने 4 लाख 52,075 रुपए जमा कराने का नोटिस दिया है। निगम ने माना कि बिल्डिंग कमजोर थी, इस कारण से गिरी। साथ ही नोटिस में ये भी चेतावनी दी है कि यह राशि 7 दिन में जमा कराए नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल के अनुसार नगर निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस में बार के संचालक को स्पष्ट किया गया है कि उसके द्वारा संचालित किए जा रहे कॉन्टेसा बार का भवन मजबूत नहीं था। इस कारण 14 अप्रैल को अचानक बिल्डिंग धराशायी हो गई थी। इसमें जान-माल की हानि हुई। नगर निगम द्वारा तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। कमजोर भवन में बार संचालन करने से भवन गिरने के कारण नगर निगम को अपने मूल कार्य को छोड़कर अपने संसाधनों का प्रयोग कर राहत व बचाव कार्य करना पड़ा। इसमें नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं वाहनों का उपयोग किया गया। राहत एवं बचाव कार्य में नगर निगम द्वारा राशि 4,52,075 रुपए का खर्च किया गया। अतः 7 दिन में यह राशि निगम कोष में जमा करवा दें।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को नई धानमंडी स्थित कॉन्टेसा बार की बिल्डिंग गिर गई थी। बार के 5 कर्मचारी मलबे में दब गए थे जिसमें से एक की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...