कोटा | आरटीयू के कॉलेजों में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज और प्रोफेशनल एथिक्स के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। इसके स्टूडेंट्स को मानवीय मूल्यों के साथ-साथ इंजीनियरिंग प्रोफेशन में किस प्रकार काम करना चाहिए, यह भी बताया जाएगा। दोनों ही विषय एक दूसरे से कनेक्टेड रहेंगे। इंजीनियरिंग में पहली बार इन टॉपिक्स को जोड़ा गया है। यह टॉपिक्स फर्स्ट ईयर में ही सभी ब्रांच में पढ़ाए जाएंगेे। इसके बाद ब्रांचवार स्टडीज करवाई जाएगी। इसके तहत सभी कॉलेजों की फैकल्टीज को अपडेट करवाने के लिए यूनिवर्सिटी ने 8 दिनों का फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें वर्तमान में ही कॉलेजों में पढ़ा रही फैकल्टीज को ट्रेनिंग दी जाएगी। हर संस्थान को इन एफडीपी को अटेंड करने के लिए कम से कम एक फैकल्टी को भेजना होगा। अधिकतम संख्या चार तक हो सकती है। इस विषय के लिए इंडक्शन प्रोग्राम भी होंगे।