कोटा | नयापुरा स्थित स्टेडियम की झाड़ियों में सोमवार को एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला है। शव सुलभ कॉम्प्लैक्स के पीछे था। पुलिस ने बताया कि मृतक का रंग सांवला, कद 5 फुट 6 इंच है। उसके हाथ पर मीना और अजय नाम गुदा हुआ है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है, फिलहाल शव एमबीएस के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।