कोटा| भारतीय किसान संघ ने किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। इसके बाद सीएम के नाम एडीएम सिटी बीएल मीणा को ज्ञापन दिया। जिला मंत्री देवीशंकर गुर्जर ने बताया कि सरकार से किसानों अपनी मांग रखी। गुर्जर ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन 25 मई तक चलेगा। धरना प्रदर्शन में जिला गिरिराज चौधरी, मोहनलाल नागर, जगदीश कलमंडा, राजेश मीणा, मुकुट नागर, महावीर नागर, भारती नागर मौजूद रहे।