कोटा| रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई शिवराज गुर्जर ने बताया कि स्टेशन निवासी रणजीत, मुन्ना व अन्य ने उनके दोस्त दीपेश को पहले स्टेशन इलाके में बुलाया। जहां सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान हुई आपसी कहासुनी में बात बढ़ गई और तीनों ने दीपेश के साथ मारपीट कर दी। उसके चाकू भी मारे, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। रिपोर्ट देने पर पुलिस ने मामले की जांच की और सोमवार को एक युवक रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इधर, महिला समेत दो को जेल भेजा: कैथूनीपोल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में महिला समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार करके सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि लिफ्ट देने के बहाने रूद्राक्ष उर्फ विक्की ने एक नाबालिग के साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं, पॉक्सो एक्ट के एक वर्ष पुराने मामले में पुलिस ने तुलसी बाई उर्फ प्रिया को गिरफ्तार किया हैं। प्रिया को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वो उसके पति कैलाश का सहयोग करती थी। कैलाश को पुलिस ने पहले ही पॉक्सो एक्ट जैसे मामले में गिरफ्तार कर चुकी हैं, जो फिलहाल जेल में हैं।