पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अधिकारियों की आपसी लड़ाई में छावनी में हुआ पानी का संकट

अधिकारियों की आपसी लड़ाई में छावनी में हुआ पानी का संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जलदाय विभाग के अधिकारियों के आपसी विवाद के कारण छावनी-रामचंद्रपुरा में पानी का संकट पैदा हो गया है। हालात यह है कि चार दिन से वहां पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि रमजान का माह चल रहा है लोग परेशान है, इसे दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से सोमवार की शाम को यहां तीन पानी के टैंकर भिजवाए गए।

छावनी रामचंद्रपुरा में नई धानमंडी टंकी तथा शॉपिंग सेंटर टंकी से पानी की सप्लाई होती है। चार दिन से यहां से पानी की सप्लाई ठप है। स्थानीय लोगा नई धानमंडी वाले एईएन शॉपिंग सेंटर एईएन के पास भेजते हैं, शॉपिंग सेंटर वाले इसे नई धानमंडी वाले की गलती मानते हैं। दोनों समस्या का समाधान करने की जगह लोगों को एक-दूसरे के पास दौड़ा रहे हैं। उपमहापौर सुनीता व्यास ने यहां पर पानी के टैंकर भी भेज। कोटड़ी सब्जीमंडी जमना पान भंडार की गली, रेगर मोहल्ला में पानी का संकट है, यहां तो लोगों को पानी के लिए रात को एक बजे तक इंतजार करना पड़ता है।

विधायक ने की कलेक्टर से शिकायत : पानी की समस्या व इसके लिए 130 एमएलडी के एक्सईएन अरविंद खींची तथा अकेलगढ़ के एक्सईएन नरेन्द्र मोहन गुप्ता को जिम्मेदार बताते हुए विधायक भवानीसिंह राजावत ने कलेक्टर गौरव गोयल से शिकायत की है। उपमहापौर सुनीता व्यास ने बताया कि नई धानमंडी की टंकी को पूरा नहीं भरा जा रहा। उनके सामने की ओर पानी नहीं आ रहा, जबकि दूसरी ओर पानी आ रहा है। उन्होंने एक दिन पहले स्वयं जाकर टंकी को भरवाया तो पूरा पानी सभी को मिला। दूसरे दिन फिर से वहीं स्थिति हो गई है। कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

टैंकर मंगाकर पानी ले रहे हैं छावनी के लोग।

यूं बोले जिम्मेदार अधिकारी एक्सईएन नरेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि पहले शॉपिंग सेंटर की टंकी से इस इलाके में पानी सप्लाई की जाती थी, धीरे-धीरे इसे बंद कर दिया, जिससे यह समस्या पैदा हुई है। रविवार को वहां इंटरलॉक किया गया वह भी गलत लाइन में कर दिया, जिससे पानी नहीं मिल रहा। इसके लिए 130 एमएलडी के एक्सईएन को पहल करनी चाहिए। वहीं एक्सईएन अरविंद खींची ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, एसई से बात करो। एसई राकेश कुमार ने कहा कि इस मामले में उनसे कलेक्टर ने भी कहा है। वे मंगलवार को दोनों एक्सईएन एईएन की बैठक बुला रहे हैं।

बिना आंधी-तूफान के बिगड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

छत पर बैठकर रात गुजारी

शहर में बिना आंधी-तूफान के रविवार रात को कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही। वहीं, कई इलाकों में घंटों कटौती रही। हालात यह थे कि निजी कंपनी बिजली ठीक करने के लिए दो-दो घंटे तक टीमों को नहीं भेज पाई। विभाग ने माना कि वक्फ बोर्ड, बसंत विहार का कुछ हिस्सा तथा अनंतपुरा में पूरी रात बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई। रविवार रात को 10 बजे बाद 132 जीएसएस सकतपुरा से दादाबाड़ी इलाके में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। जब निजी कंपनी के अधिकारियों के पास इसकी शिकायत पहुंची तो सबका एक ही जवाब था कि 132 जीएसएस से बिजली बंद है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। जब वहां से 11 बजे करीब बिजली शुरू हो गई तो उसके बाद भी कई इलाकों में आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई। बसंत विहार इलाके में बिजली शुरू करने के लिए विभाग ने दो घंटे का समय लगाया। फाल्ट ठीक करने के लिए एक घंटे तक टीम ही नहीं पहुंची। जबकि इसकी शिकायत उनके राजस्थान प्रभारी अमरनाथ सिंह सहित सभी अधिकारियों से की गई थी।

जल संकट

चार दिन से एक-एक बूंद को तरस रहे, निगम ने भिजवाए टैंकर

विधायक से कलेक्टर तक पहुंचा मामला, समाधान नहीं हुआ

यहां पूरी रात ही बिजली बंद रही :बसंत विहार के नाले की ओर वाले हिस्से में पूरी रात बिजली नहीं आई। यहां रहने वाले राजेंद्र जैन ने बताया कि पूरी रात छत पर बैठकर गुजारी है। अधिकारियों के नंबर नहीं लगे व कॉल सेंटर का नंबर भी बंद था। सुबह सात बजे बाद बिजली आई। इसी प्रकार वक्फ नगर में पूरी रात बिजली बंद रही, अनंतपुरा में भी केबल जलने से बिजली नहीं आई। इसके अलावा सोमवार को भी कई इलाकों में दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। घंटाघर क्षेत्र में रात को नमाज के समय 10 बजे करीब 1 घंटे के लिए बिजली गुल रही।

टीम गठन में ही है खामी : निजी कंपनी ने फाल्ट ठीक करने के लिए 16 टीम बना रखी हैं। दो टीमें लाइन ठीक करने के लिए हैं। हालात यह है कि शिकायत पर एक टीम वहां जाती है, जब उन्हें बताया जाता है कि पोल पर खराबी है तो वे दूसरी टीम को बुलाते हैं।

फिर भी बेहतर सेवा का दावा :िबजली कंपनी के अंजन मित्रा, अभिजोय सरकार ने यह तो माना कि कॉल सेंटर कभी-कभी जाम हो जाता है, फिर भी सेवाएं अच्छी दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...