पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बीडीओ, पीईओ व ग्राम सचिवों ने ठप किया काम, 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर गए

बीडीओ, पीईओ व ग्राम सचिवों ने ठप किया काम, 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वेतन विसंगतियों को दूर करने आैर प्रमोशन करने की मांग को लेकर पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच 24 जून 2017 को सरकार के साथ समझौता हुआ था। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से वादा पूरा नहीं किया गया। इसके चलते सोमवार को पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला शाखा कोटा से जुड़े जिले की पांचों पंचायत समितियों के 5 विकास अधिकारी, सभी ब्लॉक के 37 पंचायत प्रसार अधिकारी व 155 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिव तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इनके अवकाश पर जाने से पंचायतीराज विभाग का कामकाज ठप हो गया है। राजस्थान पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बद्रीलाल मीणा ने बताया कि अवकाश पर जाने के लिए विभाग को शुक्रवार को ही ज्ञापन दे दिया था। उन्होंने बताया कि करीब 200 अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर जाने से सोमवार को जिले में मंडाना, बंमोरी, झालरी व बड़ौदिया गांवों में होने वाले न्याय आपके द्वार शिविर प्रभावित हुए। ग्रामीणों को शिविर में आकर खाली हाथ लौटना पड़ा।

सामूहिक अवकाश पर एक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गए है। बाकी के विभाग शिविर में काम कर रहे है। ऐसे में न्याय आपके द्वार शिविर प्रभावित नहीं हुए है। आगे के शिविर भी सुचारु रूप से चलेंगे। बाकी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे हैं। -आरडी मीणा, सीईओ, जिला परिषद, कोटा

खबरें और भी हैं...