कोटा| इंद्रा मार्केट सब्जीमंडी में संचालित की जा रही कपड़े के कैरी बैग की वेंडिंग मशीन के लिए शहर की संस्थाएं आगे आने लगी हैं। एक औद्योगिक ग्रुप ने 7 हजार कपड़े के कैरी बैग्स दिए हैं। नगर निगम आयुक्त डाॅ. विक्रम जिंदल ने बताया कि सोमवार को उपायुक्त राजेश डागा ने कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महामंत्री अशोक माहेश्वरी से भी सहयोग के लिए वार्ता की। उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि वेंडिंग मशीन को पीपीपी मोड में संचालित किया जा रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि औद्योगिक समूह द्वारा 7 हजार कपड़े के कैरी बैग मशीन के लिए दिए गए हैं।