कोटा| जेईई (एडवांस्ड) का रविवार को पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन पेपर हुआ। इस संबंध में रेजोनेंस के प्रबंध निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि इस बार एडवांस्ड के पेपर में एक से अधिक टॉपिक्स को मिलाकर भी कुछ प्रश्न पूछे गए। कुछ उत्तर दशमलव के बाद दो स्थानों तक होने के कारण भी पेपर लेंदी हो गया। कैमिस्ट्री के 36 में से 28 प्रश्नों की जानकारी छात्रों से याददाश्त के आधार पर मिली, जिनमें 4 प्रश्न आसान, 11 मध्यम और 13 कठिन थे। फिजिकल कैमिस्ट्री 47, इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से 35 और आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से 40 अंकों का वेटेज रहा।