पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 40 लोगों से खचाखच भरी ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से पलटी, 35 जने घायल, 21 गंभीर

40 लोगों से खचाखच भरी ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से पलटी, 35 जने घायल, 21 गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकलिंगपुरा घाटे की ढलान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 35 लोग घायल हो गए। इनमें से 21 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में रेफर किया है। घायलों में बच्चें और बुजुर्ग भी शामिल हैं। ढलान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होने के बाद चालक नियंत्रण नहीं रख पाया, इसलिए हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार भवानीपुरा गांव से 45 किलोमीटर दूर एकलिंगपुरा पंचायत के मोहना गांव में भंवरलाल, देवीलाल धाकड़ परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर देवता की रसोई करने जा रहे थे। सोमवार सुबह 10 बजे एकलिंगपुरा घाटे की ढलान पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। जिससे ट्रॉली पलटी खा गई। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। एकलिंगपुरा सरपंच सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि न्यूटल गियर में ट्रैक्टर जा रहा था। हनुमान मंदिर के नजदीक मोड पर चालक से ट्रैक्टर संभला नहीं और ट्रॉली पलट गई। जिसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि ट्रॉली 100 मीटर तक रगड़ती हुई चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना जल्दी में हो गया कि किसी को भी विश्वास नहीं हुआ। हमें तो चीख पुकार सुनने के बाद पता लगा। इसके बाद हम लोगों को बचाने में जुट गए। आरपीपी की एंबुलेंस बुलाया गया।

गोद में उठाकर लेकर आए घायलों को

घायल इतने अधिक थे कि स्ट्रेचर कम पड़ गए। लोग घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल में लेकर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से उतारा। किसी को जीप से उतारा। अस्पताल में पलंग भी कम पड़ गए। एक दिन पहले भी ट्रैक्टर ट्रॉली के घायल अस्पताल में भर्ती थे। प्रसूताएं भी भर्ती थीं।

पलंग कम पड़े, स्टाफ भी कम

इस दुर्घटना ने रैफरल अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी देखी गई। महज 2 डॉक्टर घायलों को देख रहे थे, आउटडोर भी चल रहा था। मेडिकल स्टाफ भी कम था, लेकिन फिर भी सब घायलों को संभालने में जुट गए।

पेड़ से टकराए तो कोई पत्थर से टकराकर खाई में गिरा

ट्रैक्टर ट्रॉली रगड़ती हुई घाटी पर जा रही थी और ट्रॉली में सवार लोग कोई पेड़ से टकराया तो कोई पत्थर से टकरा कर खाई में गिर गया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की चीखपुकार से घाटी गूंज गई। अफरा-तफरी मच गई। हनुमान मंदिर के पुजारी ने गांव के लोगों को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...