रायपुरा में कबाड़ में लगी आग, 4 घंटे में पाया जा सका काबू
कोटा|रायपुरा क्षेत्र में बुधवार को एक गोदाम के पास पड़े कबाड़ में आग लग गई। प्लास्टिक व गत्ते होने से कुछ ही मिनटों में फैल गई। सूचना पर नगर निगम की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
इस आग पर 6 दमकलों ने करीब 4 घंटे में पूरी तरह काबू पाया। हालांकि इसके बाद भी दो-तीन घंटे तक पानी फेंकना पड़ा, क्योंकि हवा के साथ बार-बार लपटें उठ रही थी। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि सुबह जैसे ही सूचना मिली तो दमकलें रवाना की गई। बाद में सूचना मिली कि आग ज्यादा फैल चुकी है, ऐसे में दूसरे फायर स्टेशनों से भी दमकलें रवाना की। उधर, गिरधरपुरा में भी शाम को एक खेत व रावतभाटा रोड पर झाड़ियों में आग लगी, जहां दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया।